Celebrating 500 Years of Rani Abbakka Mother India Formation and Conference in Gorakhpur शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी : डॉ नीना, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCelebrating 500 Years of Rani Abbakka Mother India Formation and Conference in Gorakhpur

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी : डॉ नीना

Gorakhpur News - गोरखपुर में सरस्‍वती बालिका विद्यालय में भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अबक्का की 500वीं शताब्दी के उपलक्ष्‍य में मातृ भारती गठन एवं सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 10 May 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी : डॉ नीना

गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती बालिका विद्यालय में भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिगम्बर जैन रानी अबक्का की 500वीं शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मातृ भारती गठन एवं सम्मेलन का अयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष डॉ. शैल पाण्डेय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रबंध समिति की मंत्री डॉ. नीना अस्थाना ने कहा कि जब शिक्षा संस्कारों के साथ जुड़ती है तब वह हमें अच्छे इंसान बनने की दिशा में मार्गदर्शन करती है। प्रधानाचार्य रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि माताएं ही संस्कृति की संरक्षक हैं। सनातन जीवन मूल्यों के पोषण में भारतीय नारी का महत्वपूर्ण योगदान है।

पारिवारिक मूल्यों की समझ विकसित करना ही मातृ सम्मेलन का उद्देश्य है। अर्चना त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।