सामाजिक विज्ञान के 220 शोध प्रस्तावों को मिली मंजूरी
रांची विश्वविद्यालय की पीजी अनुसंधान परिषद की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 220 पीएचडी शोध प्रस्तावों पर विचार किया गया। कुछ सुधार के साथ इन प्रस्तावों को...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 10 May 2025 08:51 PM

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय, सामाजिक संकाय के पीजी अनुसंधान परिषद की बैठक शनिवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुल 220 पीएचडी शोध प्रस्तावों पर विचार किया गया और कुछ सुधार के साथ इन्हें पारित किया गया। बैठक में रजिस्ट्रार डॉ गुरुचरण साह, डिप्टी रजिस्ट्रार-1 डॉ प्रीतम कुमार, सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन सहित सभी विभागाध्यक्ष और सभी संबंधित शिक्षक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।