Missing Man from Namkum Family Seeks Help After 10 Days of Disappearance बेंगलुरु से 10 दिन पूर्व नामकुम के लिए निकला युवक लापता, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMissing Man from Namkum Family Seeks Help After 10 Days of Disappearance

बेंगलुरु से 10 दिन पूर्व नामकुम के लिए निकला युवक लापता

नामकुम के लाली महुआटोली निवासी 42 वर्षीय रथुआ महतो 23 मार्च को बेंगलुरु से घर लौटते समय गायब हो गए। पत्नी रंगीता देवी ने बताया कि रथुआ ने यशवंतपुर स्टेशन से फोन किया था, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 1 April 2025 11:10 PM
share Share
Follow Us on
बेंगलुरु से 10 दिन पूर्व नामकुम के लिए निकला युवक लापता

नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लाली महुआटोली के निवासी 42 वर्षीय रथुआ महतो 23 मार्च को बेंगलुरु से नामकुम के लिए निकला था। लेकिन 10 दिन बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। इससे पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पत्नी रंगीता देवी ने बताया कि रथुआ यशवंतपुर स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के बाद 23 मार्च कोफोन किया था। इसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ है। रथुवा बेंगलुरु में मुर्गी फॉर्म में काम करता था। रथुआ की पत्नी और बच्चों ने पुलिस-प्रशासन से उसे खोजने की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।