Protest Against Ramesh Oraon Murder Locals Block Kanake Road हत्या के विरोध में कांके रोड को तीन घंटे तक जाम किया, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsProtest Against Ramesh Oraon Murder Locals Block Kanake Road

हत्या के विरोध में कांके रोड को तीन घंटे तक जाम किया

रांची में जमीन कारोबारी रमेश उरांव की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने कांके रोड को जाम कर दिया। महिलाएं भी शामिल थीं और आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। पुलिस ने समझाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 19 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
हत्या के विरोध में कांके रोड को तीन घंटे तक जाम किया

रांची, वरीय संवाददाता। जमीन कारोबारी रमेश उरांव की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक शहर के व्यस्त मार्ग कांके रोड को जाम कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। कांके रोड में गांधीनगर के पास सड़क पर बैठे लोग रमेश उरांव की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा और पीड़ित परिवार के लिए सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। घटना से गुस्साए लोग पुलिस-प्रशासन विरोधी नारे भी लगा रहे थे। जाम की वजह से सड़क के दोनों छोर चांदनी चौक से आगे और विधानसभा अध्यक्ष आवास से आगे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम में कई वीआईपी के वाहन, एंबुलेंस भी फंसे रहे। वहीं, जाम की वजह से दर्जनों लोग समय पर गंतव्य स्थान व दफ्तरों तक नहीं पहुंच सके। वाहनों पर सवार लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। समझाने के बाद भी डटे रहे स्थानीय लोग सड़क जाम की वजह से सीसीएल गांधीनगर अस्पताल तक जाने में भी बाहर से आए लोगों को काफी परेशानी हुई। आसपास के कई गली-मुहल्लों से भी लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में असुविधा हुई। मामले की जानकारी होने पर डीएसपी मुख्यालय एक अमर कुमार पांडेय, डीएसपी सदर संजीव बेसरा, गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, कांके प्रभारी प्रकाश रजक समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंचे। जाम करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, इसके बावजूद जामकर्ता सड़क पर जमे रहे। दिन के डेढ़ बजे के बाद जिला प्रशासन की ओर से जामकर्ताओं को हत्या के आरोपियों को ढूंढ़ निकालने, अंत्येष्टि के लिए दस हजार रुपये का मुआवजा देने व सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद गुस्साए लोग सड़क से हटे। इसके बावजूद करीब आधा घंटा के बाद उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।