Spiritual Program on Buddha Purnima by Brahma Kumaris in Ranchi शांति, अहिंसा की सम्पूर्ण व्यवस्था राजयोग से संभव: बहन निर्मला, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSpiritual Program on Buddha Purnima by Brahma Kumaris in Ranchi

शांति, अहिंसा की सम्पूर्ण व्यवस्था राजयोग से संभव: बहन निर्मला

रांची में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने बुद्ध पूर्णिमा पर एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्र संचालक निर्मला बहन ने कहा कि इस दिन राजकुमार सिद्धार्थ को जीवन के सत्य की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 12 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
शांति, अहिंसा की सम्पूर्ण व्यवस्था राजयोग से संभव: बहन निर्मला

रांची, वरीय संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को हरमू रोड, चौधरी बागान, रांची केंद्र में बुद्ध पूर्णिमा पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र संचालक राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि राजकुमार सिद्धार्थ को जीवन के सत्य की प्राप्ति इसी दिन हुई थी तभी से वे महात्मा बुद्ध कहलाए। उन्हें इसी दिन निर्वाण भी मिला। दुखों से सम्पूर्ण निवृत्ति, शांति और अहिंसा के संदेश को उन्होंने देश-विदेश तक पहुंचाया। वर्तमान समय में मनुष्य अनैतिकता की युगधारा में बहकर नैतिक अंकुश को नहीं मान रहा है। कर्मेन्द्रियों के विषय आकर्षण में वृद्ध मानव समाज तनाव और दुख के दौर से गुजर रहा है।

मानव इतिहास ऐसे मोड़ पर आ पहुंचा है जहां एक ओर उत्थान की अनंत संभावनाएं हैं तो दूसरी ओर समाज के समूल विनाश की पूरी तैयारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।