ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की हुई मौत, दो लोग जख्मी
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर एक ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा मुखिया के रूप में हुई है। दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक...

दरभंगा/कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के अर्थुआ गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है बाइक को ठोकर मारने के बाद चालक वाहन से साथ वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के फुलतोड़ा गांव निवासी देवनन्दन मुखिया के पुत्र राजा मुखिया (31) के रूप में की गई है। घायल फुलतोड़ा निवासी बुच्चो मुखिया के पुत्र बलराम मुखिया एवं राम रतन मुखिया के पुत्र राजेन्द्र मुखिया का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना पर सुरक्षित रखा है। जानकारी के अनुसार एक बाइक से राजा मुखिया, बलराम मुखिया तथा राजेन्द्र मुखिया रात में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव फुलतोड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान अर्थुआ गांव के पास विपरीत दिशा से कुशेश्वरस्थान की ओर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीनों युवक बाइक से दूर फेंका गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। इसमें राजा मुखिया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची तिलकेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने घायल बलराम और राजेंद्र को पीएचसी कुशेश्वरस्थान में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना पर सुरक्षित लगा दिया है। घटना की सूचना पीड़ित परिवारों को दे दी गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।