Spiritual Summer Camp Organized by Brahma Kumaris in Ranchi आज्ञा पालन से ही उन्नति और सफलता संभव: बहन निर्मला, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSpiritual Summer Camp Organized by Brahma Kumaris in Ranchi

आज्ञा पालन से ही उन्नति और सफलता संभव: बहन निर्मला

रांची के हरमू रोड पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आध्यात्मिक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। केंद्र संचालक निर्मला बहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 19 May 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
आज्ञा पालन से ही उन्नति और सफलता संभव: बहन निर्मला

रांची, वरीय संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रांची केंद्र की ओर से सोमवार को हरमू रोड के चौधरी बागान में आध्यात्मिक समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें शामिल बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। समारोह में केंद्र संचालक निर्मला बहन ने बच्चों को उनके जीवन में सफलता और उज्जवल भविष्य के लिए एकाग्रता बढ़ाने, आज्ञा पालन से ही उन्नति व सफलता व निजी जीवन को साफ-सुंदर बनाए रखने की बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे पवित्र हैं और भगवान के रूप हैं। वे देश के भविष्य हैं। कहा, ऐसे कैम्प बच्चों में उमंग-उत्साह भर देते हैं। नया युग आध्यात्मिक युग होगा।

पवित्रता ही सुख शांति की जननी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।