सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत
तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 27 वर्षीय मरियनुस तोपनो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल पुल के समीप शुक्रवार रात को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में तोरपा सरना टोली निवासी 27 वर्षीय मरियनुस तोपनो की मौत हो गयी। बताया जाता है कि मरियनुस रात में स्कूटी से तोरपा हिल चौक की ओर आ रहा था। इसी क्रम में दियांकेल पुल के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। एंबुलेंस से उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर मरियनुस की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।