चाय पिलाकर महिला ने युवक से नगदी समेत दो लाख के जेवर ले भागी
रांची में हरमू सहजानंद चौक स्थित एक अपार्टमेंट में मुनेश कुमार को महिला ने चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से दो लाख रुपये के जेवर और नगद चोरी कर फरार हो गई। महिला ने चाय में नशीली दवा मिलाई थी।...

रांची, वरीय संवाददाता। हरमू सहजानंद चौक स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले मुनेश कुमार को चाय पिलाकर महिला ने उससे नगदी समेत दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। इस वारदात को महिला ने 11 मई को अंजाम दिया है। इस संबंध में मुनेश कुमार ने साजिया आलम नामक महिला के विरूद्ध अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुनेश ने पुलिस को बताया कि एक ऐप के जरिए साजिया से उनकी जान-पहचान हुई। उसने रांची में चलने के लिए लिफ्ट लिया। इसके बाद वह 11 मई को महिला को लिफ्ट देकर कुछ जगहों पर ले गए। दिन के साढ़े ग्यारह बजे महिला ने चाय पीने की इच्छा जतायी।
चाय पीने के बाद महिला साजिया चली गई। अगले दिन महिला ने फिर से चाय पीने की इच्छा जतायी, जिसके बाद उस महिला को चाय पिलाने के लिए फ्लैट में ले गया। इसी दौरान उसने चाय में नशीली दवा डाल दी, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपी महिला ने उसके पॉकेट से पांच हजार नगदी के अलावा फोन पे के जरिए 1.45 लाख रुपए अपने खाते में बारी-बारी से ट्रांसफर कर लिया। इसी बीच उसने उनके गले से सोने की चेन भी ले ली। फिर महिला मौके से फरार हो गई। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।