Overloaded Tempo Accident Claims Woman s Life in Sahibganj 10 Injured ओवरलोड टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत, 10 घायल, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsOverloaded Tempo Accident Claims Woman s Life in Sahibganj 10 Injured

ओवरलोड टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत, 10 घायल

साहिबगंज में बोरियो-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर जलेबिया घाटी के पास एक ओवरलोड टेम्पो पलट गया। हादसे में 30 वर्षीय महिला सुरुज मरांडी की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 12 May 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
ओवरलोड टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत,  10 घायल

साहिबगंज। बोरियो-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर जलेबिया घाटी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ओवरलोड टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। मृतका बोरियो थाना क्षेत्र के बागमुंडी गांव के प्रधान हांसदा की पत्नी सुरुज मरांडी (30) के रूप में हुई। हादसे में बच्चा समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद चालक टेम्पो छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेम्पो ऑवरलोड था। 2-3 सवारी टेम्पो की छत पर भी बैठा था। घायलों का कहना है कि जलेबिया घाटी में टर्निंग लेने के दौरान ब्रेक नहीं लगने से टेम्पो पलट गया।

उधर, सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों ने बताया कि वे लोग गांव के ही चालक संजू बास्की के टेम्पो से बोरियो से साहिबगंज के महादेवगंज खेत में काम करने आ रहे थे। इसी दौरान घाटी से उतरने के दौरान टेम्पो में ब्रेक नहीं लगा। इस कारण टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसबीच जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि टेम्पो हादसे को लेकर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एमवीआइ की जांच के बाद ही हादसे के कारण का खुलासा हो सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।