खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कुश्ती के लिए साहिबगंज के सत्यम चयनित
साहिबगंज में खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र की ट्रेनी सत्यम कुमारी चौधरी का झारखंड कुश्ती टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 04 से 15 मई तक बिहार के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। सत्यम...

साहिबगंज। साहिबगंज में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के ट्रेनी सत्यम कुमारी चौधरी का चयन झारखंड कुश्ती टीम में किया गया है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं युवा मामले की ओर से बिहार के विभिन्न शहरों में 04 से 15 मई तक एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत पाटलिपुत्र स्पॉट्स कॉम्प्लेक्स ,पटना में 11 से 15 मई तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सत्यम का चयन किया है। सत्यम वर्तमान में खेल विभाग की ओर से रांची के खेल गांव में आयोजित विशेष कुश्ती कोचिंग कैंप में भाग ले रहे हैं। इस उपलब्धि पर डीसी हेमंत सती ,जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, कोच योगेश यादव,अशोक साहनी, सचिव जिला कुश्ती संघ नमिता कुमारी , संतोष उर्फ टिंकू, खेलो इंडिया कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।