Sonu Kumar Selected for National Under-17 Wrestling Championship in Delhi 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे सोनू कुमार रवाना, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSonu Kumar Selected for National Under-17 Wrestling Championship in Delhi

68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे सोनू कुमार रवाना

साहिबगंज के सोनू कुमार का चयन 24 से 27 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया है। उन्होंने झारखंड शिक्षा परियोजना...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 13 April 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे सोनू कुमार रवाना

साहिबगंज। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं दिल्ली सरकार की ओर से आगामी 24 से 27 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेल विभाग संचालित फूलों झानो इनडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के प्रशिक्षु सोनू कुमार का चयन 60 किलो वर्ग फ्री स्टाईल कुश्ती हेतु झारखंड टीम में किया गया है । सोनू कुमार झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल गांव में 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने के लिए साहिबगंज से देर रात रवाना हुए। ज्ञात हो सोनू कुमार ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के रांची में संपन्न खेलो झारखंड राज्य स्तरीय 60 किलो वर्ग फ्री स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था । इसी के आधार पर सोनू का चयन झारखंड टीम में किया गया। डीसी हेमंत सती ,जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, डीईओ दुर्गा नंद झा,जिला ओलंपिक संघ के राजेश यादव, कल्याण श्रीवास्तव,माधव चंद्र घोष,संतोष उर्फ टिंकू, कोच योगेश यादव,अशोक साहनी, नमिता कुमारी , प्रकाश सिंह बादल समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभ कामना दी है।

फोटो:103

कैप्सन: कुश्ती प्रतिभागी को शुभकामना देते डीसी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।