Water Crisis in Trans Hindon Areas Due to Pump Failure बढ़ते तापमान के बीच पानी की किल्लत से बढ़ी परेशानी, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsWater Crisis in Trans Hindon Areas Due to Pump Failure

बढ़ते तापमान के बीच पानी की किल्लत से बढ़ी परेशानी

ट्रांस हिंडन के क्षेत्रों में गर्मी के साथ पेयजल संकट बढ़ रहा है। गंगाजल प्लांट का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण केवल एक पंप से पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे इंदिरापुरम, वैशाली, और कौशांबी के लोग कम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 21 April 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
बढ़ते तापमान के बीच पानी की किल्लत से बढ़ी परेशानी

ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन के इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट बढ़ रहा है। गंगाजल प्लांट का एक पंप ही चल पाने से ट्रांस हिंडन के इलाकों में पेयजल की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। सुबह के समय ही आपूर्ति होती है, लेकिन इस दौरान भी गंदा पानी और कम प्रेशर की शिकायत रहती है। सिद्धार्थ विहार स्थित 120 एमएलडी के गंगाजल प्लांट का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। दो सप्ताह से यह कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर चल रहा है, जिसके चलते कम पानी मिल रहा है। यही कारण है कि इंदिरापुरम के न्यायखंड व अभयखंड, वसुंधरा, वैशाली और कौशांबी के कई इलाकों में रोजाना लोगों को पानी कम मिल रहा है। ट्रांस हिंडन से रोजाना करीब एक दर्जन शिकायतें नगर निगम को की जा रही हैं। वैशाली निवासी दिलीप ने निगम को शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि सोमवार सुबह पानी की पाइप लाइन में लीकेज हो गया, जिससे सड़क के आसपास जलभराव की स्थिति बन गई। इस कारण पानी कम प्रेशर से आया। नीति खंड तीन मनोज विहार निवासी मोनिका सिंह का कहना है कि सुबह पानी में गंदगी थी। पानी पीने लायक नहीं था। इलाके के लोगों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ा।

शालीमार गार्डन में भी समस्या

गंगाजल की कमी के चलते जलकल विभाग नलकूपों से पानी भी निकाल रहा है। ऐसे में नलकूपों से आपूर्ति वाले इलाकों में भी समस्या हो रही है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के ए ब्लॉक में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे एक हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। अधिकांश घरों में पानी न के बराबर आ रहा है। ए ब्लॉक में ढाई सौ परिवार रहते हैं। पानी नहीं आने से लोगों को घर में इस्तेमाल के लिए बाहर से बोतल बंद पानी लाना पढ़ रहा है। पानी नहीं आने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। स्थानीय निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से जल आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी कम प्रेशर से आपूर्ति होती है तो कभी दो-दो दिन तक आपूर्ति ठप रहती है। इससे लोग परेशान हैं। नगर निगम में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर रहे हैं। अभी आठ से 10 दिन लग सकते हैं। एक पंप से अधिक से अधिक पानी की आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। -ब्रह्मानंद, प्रभारी, गंगाजल प्लांट।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।