Good Friday Observance in Simdega Faithful Gather for Cross Veneration उपवास, आत्म समर्पण और संयम का जीवन बिताना है गुड फ्राइडे: बिशप, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsGood Friday Observance in Simdega Faithful Gather for Cross Veneration

उपवास, आत्म समर्पण और संयम का जीवन बिताना है गुड फ्राइडे: बिशप

गुडफ्राइडे के अवसर पर सिमडेगा में ख्रीस्त मतावलंबियों ने श्रद्धा से पवित्र क्रूस की आराधना की। इस दौरान धर्मविधि, बाइबल पाठ और क्रूस आराधना की गई। बिशप बिंसेंट बरवा ने गुड फ्राइडे का महत्व बताया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 19 April 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
उपवास, आत्म समर्पण और संयम का जीवन बिताना है गुड फ्राइडे:  बिशप

सिमडेगा, प्रतिनिधि। गुडफ्राइडे के मौके पर जिले के विभिन्न गिरजाघरों में ख्रीस्त मतावलंबियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पवित्र क्रूस का आराधना किया। मौके पर धर्मविधि के तहत क्रूस रास्ता शब्द समारोह, निवेदन और क्रूस आराधना किया गया। इसके बाद गुडफ्राइडे का धर्मविधि मनन-चिंतन, विनती-प्रार्थना के साथ प्रारंभ किया गया। संत अन्‍ना महागिरजाघर में बाइबल और सुसमाचार पाठ के बाद मुख्य अनुष्ठाता बिशप बिंसेंट बरवा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात क्रूस आराधना का धर्मविधि उनके अगुवाई में संपन्न कराया गया। इसमें पल्‍ली पुरोहित सह विजी फा इग्‍नासियुस टेटे, फा शैलेस केरकेट्टा, फा एडमोन बाड़ा, फा ब्रुनो टोप्‍पो, फा फबियन डुंगडुंग, फा फेडरिक कुजूर आदि पुरोहितों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में एक से 12 स्‍थानों तक क्रूस रास्‍ता का आयोजन किया गया। मौके पर मिस्सा गीत प्रस्तुत करते हुए कोयल दल ने भक्‍ती गीत से माहौल को भक्तिमय बनाएं रखने में सहयोग किया। गुड फ्राइडे पर प्रकाश डालते हुए बिशप बिंसेंट बरवा ने कहा कि गुड फ्राइडे का मतलब उपवास, आत्म समर्पण और संयम का जीवन बिताना है। प्रभु के दुखों को स्मरण करना है। उन्‍होंने कहा कि शोक संताप का दिन होने के बावजूद गुड फ्राईडे सबसे शुभ दिन है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने मां-बाप का आदर मरते दम तक किया। आज की भावी पीढ़ी अपने मां-बाप को कितना आदर देती है? आज प्रभु यीशु के भक्त हर जगह दिखाई देते हैं। उन्‍होंने कहा कि मिस्सा बलिदान के द्वारा प्रभु येशु पवित्र संस्कार के रूप में हमारे पास आते है। हमारे गुनाहो को माफ कर हमें नया जीवन देते है। यही पवित्र मिस्सा बलिदान खी्रस्त विश्वास का केन्द्र है। कहा कि येशु ने अंतिम व्यारी के समय पवित्र पुरोहिताई संस्कार की स्थापना की और अपने शिष्यो को यीशु के यादगार में करने के लिए कहा। उन्होंने पुरोहितो को धार्मिक अनुष्ठान करने लोगो के पापों को क्षमा करने और उन्हें पवित्र करने की जिम्मेवारी सौपी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैथोलिक सभा, महिला संघ, युवा संघ के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

विधायक सहित हजारों की संख्‍या में शामिल हुए मसीही धर्मावलंबी

कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्‍नी सह जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थे। विधायक ने जिलेवासियों को गुड फ्राईडे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि दुख के बाद सुख जरूर आता है। प्रभु येसु के बलिदान के बाद पुनरुत्थान की खुशी हमारे विश्वास को और मजबूत करती है। हमें अपने जीवन में दूसरों की मदद करने, प्रेम बांटने और समाज में शांति बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। काफी संख्‍या में ख्रीस्‍तीय धर्मावलंबी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।