RC Mission Celebrates Jubilee Year with Holy Cross Pilgrimage in Lachragarh लचरागढ़ पहुंची जुबली वर्ष पर निकली पवित्र क्रूस, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsRC Mission Celebrates Jubilee Year with Holy Cross Pilgrimage in Lachragarh

लचरागढ़ पहुंची जुबली वर्ष पर निकली पवित्र क्रूस

आरसी मिशन लचरागढ़ में जुबली वर्ष के अवसर पर आशा के तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। पवित्र क्रूस को लचरागढ़ चौक से लेकर गिरजाघर तक लाया गया, जहां इसका स्वागत किया गया। क्रूस को इंद टांड में नृत्य करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 10 May 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
लचरागढ़ पहुंची जुबली वर्ष पर निकली पवित्र क्रूस

बानो, प्रतिनिधि। आरसी मिशन लचरागढ़ में जुबली वर्ष के अवसर पर आशा के तीर्थ यात्रा निकाली गई। मौके पर आरसी मिशन पाबुड़ा से निकली पवित्र क्रूस लचरागढ़ पारिस पहुंची। क्रूस यात्रा का लचरागढ़ चौक से फा राजेश केरकेट्टा की अगुवाई में चर्च के मंडलियों ने स्वागत करते हुए गिरजाघर तक लाया। जहां जुबली वर्ष का झंडा लगाकर एवं बाइबल स्तुति कर पवित्र क्रूस का स्वागत किया गया। इसके बाद इंद टांड में मुख्य रूप से स्वागत मंडली के द्वारा नृत्य करते हुए गिरजा घर ले जाया गया। जहां विधि पूर्वक क्रूस को रखा गया। पवित्र क्रुस को लचरागढ़ पारिस में एक सप्ताह रखा जाएगा।

इसके बाद यह यात्रा दूसरे पेरिस भेजा जाएगा कार्यक्रम में में अलेक्जेंडर, प्रमोद कुल्लू सहित काफी संख्या में ईसाई धर्म के लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।