Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsRoad Accident in Kolabira 73-Year-Old Anthony Dies After Car Crashes into Tree
सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत
कोलेबिरा में लरबा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 73 वर्षीय एंथोनी की मौत हो गई। वे रांची से इलाज कराकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। एंथोनी को गंभीर चोटें आईं और...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 11 May 2025 11:51 PM

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा रांची मुख्य पथ स्थित लरबा गांव में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। बताया गया कि केरसई निवासी 73 वर्षीय एंथोनी रांची से इलाज कराकर अपने कार से अपने परिजनों के साथ लौट रहे थे। इसी क्रम में लरबा गांव के समीप कार अनियत्रिंत होकर एक पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एंथोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एंथोनी को कोलेबिरा सीएचसी लाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।