मटके को साफ करने में काम आएंगी 5 टिप्स, पानी फ्रिज जैसा ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
- गर्मी में ज्यादातर लोग अपनी किचन में मटका रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर में मटका रखते हैं तो इसे साफ करने के लिए इन 5 टिप्स को अपनाएं। इसके अलावा पानी को फ्रिज जैसा ठंडा रखने के लिए भी ये ट्रिक्स काम आएंगी।

गर्मी में मटके का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इस पानी को पीकर आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं जो अक्सर फ्रिज का पानी पीकर हो जाती हैं। मटके को देसी कूलर भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें रखा पानी नैचुरल तरीके से ठंडा होता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों का मानना है कि मटके का पानी फ्रिज जैसा ठंडा नहीं होता है और बहुत मटका भी जल्दी खराब होने लगता है। ऐसे में मटके की केयर करने के लिए इसे साफ करने के 5 टिप्स को अपनाएं। और पानी को फ्रिज जैसा ठंडा रखने के लिए यहां बताई ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं।
मटका साफ रखने की 5 टिप्स
1) मटके को रोजाना खाली करके साफ करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप इसे रोजाना साफ नहीं करेंगे तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जब आप रोजाना इसे साफ करते हैं तो बैक्टीरिया को पनपने से रोका जा सकता है।
2) मटके को कठोर साबुन या केमिकल डिटर्जेंट से न धोएं। क्योंकि मटका छिद्रपूर्ण मिट्टी से बना होता है, ऐसे में डिटर्जेंट के केमिकल छिद्रों में घुस सकते हैं जो पानी को दूषित कर सकते हैं।
3) मटके को साफ करने के लिए एक मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें। इसे साफ करने के लिए आप सिरका या बेकिंग सोडा के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4) मटका साफ करने के बाद दोबारा भरने से पहले इसे 3 से 4 बार साफ पानी से धोएं।
5) मटके को सही तरह से स्टोर करना भी बहुत जरूरी है। मिट्टी के बर्तन को सीधे धूप में न रखें, क्योंकि इससे मटका फट सकता है। इसलिए हमेशा ठंडी जगह पर रखें जहां हवा हो, ताकी स्टोर किए गए मटके का पानी ठंडा रहे।
मटके का पानी ठंडा रखने की ट्रिक्स
1) मटके की मिट्टी इस तरह की होती है कि वह प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा करती है। मटके के चारों ओर गीला कपड़ा लपेटने से से पानी ठंडा होने की प्रक्रिया बढ़ जाती है।
2) मटके को नमक के पानी से धोने से भी फायदा मिल सकता है। इसके लिए पानी में नमक मिलाएं और मटके को बाहर और अंदर दोनों तरफ से इस पानी से धो दें। ऐसा करके मटके का पानी ठंडा रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।