मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये 6 आसान टिप्स, पानी हमेशा रहेगा ठंडा 6 Simple Tips you Must while Buying Matka or earthen pot, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खाना6 Simple Tips you Must while Buying Matka or earthen pot

मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये 6 आसान टिप्स, पानी हमेशा रहेगा ठंडा

  • मिट्टी का मटका पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है, इसलिए ज्यादातर लोग घर पर मटके में पानी भरना पसंद करते हैं। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि मटका खरीदने की आसान टिप्स-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 March 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
मटका खरीदने के लिए अपनाएं ये 6 आसान टिप्स, पानी हमेशा रहेगा ठंडा

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। फ्रिज से निकला ठंडा पानी पीने में काफी अच्छा लगता है लेकिन ये सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। धूप से आने के बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गला खराब होने की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में मटके का पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। मिट्टी का मटका पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है। हालांकि, कई बार लोग गलत मटका खरीद लेते हैं जो या तो जल्दी टूट जाता है या फिर पानी ठंडा नहीं होता है। ऐसा गलत मटका खरीदने की वजह से होता है। ऐसे में यहां हम मटका खरीदने की कुछ टिप्स बता रहे हैं, जानिए-

1) रंग पर ध्यान दें

मटका खरीदते समय उसके रंग पर घ्यान देना बहुत जरूरी है। मटके का रंग टेराकोटा लाल होना चाहिए। मिट्टी के बर्तन पर हाथ रगड़कर देखें कि उसका रंग उतरता है या नहीं, अगर उतरता है तो आपको दूसरा मटका लेना होगा। आप ऐसे मिट्टी का बर्तन न खरीदें जिस पर पेंट किया गया हो क्योंकि उसमें केमिकल हो सकते हैं जो पानी में घुल सकते हैं।

2) खुशबू देखें

मटके के अंदर की खुशबू चेक करें। इसके लिए थोड़ा पानी डालें और देखें कि मिट्टी जैसी गंध आती है या नहीं।अगर आती है को समझ लें कि ये अच्छी क्वालिटी वाला मिट्टी का बर्तन है। अगर बदबू आती है, तो इसमें केमिकल हो सकते हैं।

3) सही साइज चुनें

अगर किचन में गोल मिट्टी का बर्तन रखने के लिए पर्याप्त जगह है, तो आप वह बर्तन खरीद सकते हैं। मटके के साथ स्टैंड भी खरीदें। अगर परिवार में ज्यादा लोग नहीं है तो आप मिट्टी की सुराही भी खरीद सकते हैं।

4) मोटाई की चेक करें

मिट्टी के बर्तन की मोटाई पानी को ठंडा और फ्रेश रखने में मदद करती है। अगर मटके की मोटाई मोटी हैं, तो यह पानी को लंबे समय तक ठंडा और फ्रेश रखेगा।

5) ढक्कन चेक करें

मटके के ढक्कन का आकार जांचना भी जरूरी है। इसी के साथ मिट्टी का ढक्कन पानी को ठंडा रखने और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है। ढक्कन ऊपर से ठीक से फिट होना चाहिए न तो बहुत बाहर और न ही बहुत गहरा। अगर आकार सही नहीं है, तो कीड़ों को पनपने से रोकने या पानी को गंदगी और धूल से दूषित होने से बचाने में मुश्किल होगी।

6) लीक टेस्ट करें

मिट्टी का बर्तन खरीदने से पहले उसमें आधा पानी भरें और फिर कुछ देर के लिए फर्श पर रख दें। फिर चेक करें कि उसमें से पानी तो नहीं निकल रहा है।

ये भी पढ़ें:खाना पकाते समय कब डालना चाहिए नमक, क्या आप जानते हैं?
ये भी पढ़ें:जला हुआ फ्राइंग पैन मिनटों में हो जाएगा साफ, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।