एमपी के रीवा पुलिस ने शुक्रवार की रात दो स्पा सेंटर पर छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। पुलिस को यहां देह व्यापार की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीनियर अधिकारी के निर्देश पर पुलिस की चार टीमों ने छापा मारा।
संभल के सीओ की तरह अब मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के एक एसडीएम का विवादित बयान सामने आया है। रामनवमी जुलूस से पहले एसडीएम आशीष कुमार ने उपद्रवियों को साफ और कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने भी कानून हाथ में लिया तो वो सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे।
मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में दो दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद एमपी में तापमान तेजी से गिरेगा।
छतरपुर के एक गांव में लोगों ने भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाई। मूर्ति एक बार चोरी हो गई। तनाव बढ़ने पर दोबारा मूर्ति लगाई गई और भारी सुरक्षा भी तैनात की गई है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक हॉस्टल में रहने वाली 8वीं की छात्रा मां बन गई है। उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने रेप किया था।
बीते 9 मार्च को एमपी के मंडला में एक एनकाउटर हुआ। नक्सल विरोधी एनकाउंटर में एक आदिवासी को भी मार गिराया गया। अब पुलिस कह रही है कि उसके नक्सली होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लिए गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। मोहन यादव ने कहा कि एमपी में हर 200 किलोमीटर पर एक एयरपोर्ट और हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाया जाएगा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव दिख रहा है। इस घटना को किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
मध्य प्रदेश की खंडवा जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सजायाफ्ता कैदी अपनी ही 7 साल की नाबालिग बेटी से रेप के जुर्म में दोहरी उम्रकैद की सजा काट रहा था। प्रशासन ने जांच का आदेश दिये हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंसक घटना सामने आई है। रविवार रात भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद कुछ प्रशंसक जीत का जश्न मना रहे थे, इस दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग खेतों में सोना ढूंढ रहे हैं। दरअसर विकी कौशल अभिनीत फिल्म छावा में दिखाया गया है कि मुगल सोना लूटकर बुरहानपुर में छिपाते थे, इस फिल्म को देखने के बाद लोग फावड़ा-कुदाल लेकर खेतों में पहुंच रहे हैं।
मध्य प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था। मौसम विभाग ने एमपी के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास करीब 10 बुलडोजर पहुंचे हैं। यहां पर तोड़ने के लिए करीब 257 घर चिन्हित किए गए हैं। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है।
मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक झोपड़ी में तीन बच्चियां जिंदा जल गईं। दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बच्ची अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
इंदौर मेट्रो को लेकर खुशखबरी सामने आई है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने से इसकी शुरूआत की जा सकती है।
मध्य प्रदेश प्रशासन ने खंडवा में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन लिया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 2500 हेक्टेयर जमीन खाली करवाई है। यहां लोग पेड़ों को काटकर खेती करने लगे थे।
मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बिजली टावर शिफ्टिंग के दौरान टावर गिर गया और तीन मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।
मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में बड़ी घटना होते-होते बच गई। यहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस पलट गई। बस पलटने के बाद सड़क किनारे नाले में चली गई। घटना में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज होने लगा है। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ों पर पड़ने वाली बर्फ ने एमपी में भी ठंड़ी बढ़ा दी है। इन पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण एमपी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मोरानी में एक सरकारी हाई स्कूल में 4 और 5 दिसंबर की दरम्यानी रात चोरी करने पहुंचे चोरों ने ब्लैक बोर्ड पर कमेंट्स लिख दिया जो वायरल हो रहा है।