फिर जाग उठा कोरोना, MP में एक महिला की मौत; 2 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप
- मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। कोरान के मरीज इंदौर शहर में मिले हैं। यहां कोविड के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक 74 वर्षीय महिला शामिल हैं,जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। कोरान के मरीज इंदौर शहर में मिले हैं। यहां कोविड के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक 74 वर्षीय महिला शामिल हैं,जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। एक युवक का इलाज अरबिंदो अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार,दोनों ही मरीज इंदौर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मृतक महिला पहले से ही किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रही थी।
दूसरा संक्रमित युवक लंबे समय से सर्दी और खांसी की समस्या से पीड़ित है। फिलहाल,युवक को अस्पताल के एक अलग वार्ड में रखा गया है और डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहा है।
अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ मरीजों में सर्दी-खांसी की समस्या जल्दी ठीक नहीं होती है। ऐसे मामलों में एक विशेष फ्लू पैनल जांच की जाती है, जिसमें कई तरह के वायरस की जांच शामिल होती है। इसी जांच के दौरान युवक में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने यह भी बताया कि युवक को तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है और अब उसकी सेहत में सुधार है।
रिपोर्ट- हेमंत नागले
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।