parth was not naxal but adiwasi mp police killed in encounter congress demads probe नक्सली नहीं, आदिवासी था पार्थ; MP पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़parth was not naxal but adiwasi mp police killed in encounter congress demads probe

नक्सली नहीं, आदिवासी था पार्थ; MP पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर

  • बीते 9 मार्च को एमपी के मंडला में एक एनकाउटर हुआ। नक्सल विरोधी एनकाउंटर में एक आदिवासी को भी मार गिराया गया। अब पुलिस कह रही है कि उसके नक्सली होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, भोपालSun, 16 March 2025 07:06 AM
share Share
Follow Us on
नक्सली नहीं, आदिवासी था पार्थ; MP पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में 9 मार्च को नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया था। नक्सल रोधी अभियान में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अभियान के दौरान मारा गया एक व्यक्ति नक्सली नहीं बल्कि आदिवासी था। अब इस मामले पर मध्य प्रदेश की विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया कि वह (मारा गया व्यक्ति) निर्दोष था। पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास एक भी सबूत नहीं है, जिससे ये साबित हो सके कि मारा गया हिरन सिंह पार्थ नक्सली था। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है...

कांग्रेस ने घटना की उच्च स्तरीय और न्यायिक जांच की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि हिरन सिंह पार्थ (38) नाम का व्यक्ति बैगा समुदाय से ताल्लुक रखता था, जो विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह है। बीते 9 मार्च को एक नक्सल रोधी अभियान के दौरान हिरन सिंह को नक्सली समझकर मार दिया गया था। अब कांग्रेस इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है।

इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ नौ मार्च को हुई थी और मारे गये व्यक्ति की पहचान गुरुवार को हो पाई। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजय कुमार ने बताया कि पार्थ, जिले के खटिया इलाके में जंगल के अंदर नक्सलियों के साथ था। उन्होंने बताया कि वह नक्सलियों के साथ कैसे था? यह जांच का विषय है। नक्सली अक्सर आदिवासियों के साथ घूमते हैं। हम जांच के बाद ही उसके (नक्सलियों के साथ) संबंध के बारे में कुछ कह सकते थे।

इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हमारे पास कोई सबूत नहीं है कि वह नक्सली था। पुलिस ने बताया कि हिरन सिंह पार्थ लसारा टोला गांव का रहने वाला था। 9 मार्च को नक्सली होने के शक में उसे मार दिया गया था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद नक्सलियों से संबंध रखने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।