AAP demanded the government to bring back PoK क्या सरकार को फौज पर भरोसा है? अगर है तो...; आप ने रखी PoK वापस लाने की मांग, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsAAP demanded the government to bring back PoK

क्या सरकार को फौज पर भरोसा है? अगर है तो...; आप ने रखी PoK वापस लाने की मांग

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें और पूरे हिन्दुस्तान को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। क्या सरकार को फौज पर भरोसा है? अगर है तो ये वक्त आ गया है जब पीओके हिन्दुस्तान में वापस लाएं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 01:50 PM
share Share
Follow Us on
क्या सरकार को फौज पर भरोसा है? अगर है तो...; आप ने रखी PoK वापस लाने की मांग

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। आम आदमी पार्टी की तरफ से बयान जारी करके पीओके वापस लाने की मांग की गई है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें और पूरे हिन्दुस्तान को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। क्या सरकार को फौज पर भरोसा है? अगर है तो ये वक्त आ गया है जब पीओके हिन्दुस्तान में वापस लाएं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जाइए और उस जगह पर भारत का तिरंगा लहरा दीजिए, जिस जगह पर पाकिस्तान ने बर्षों से कब्जा कर रखा है। हमारे कश्मीर पर पाकिस्तान का बर्षों से कब्जा है। करीब 72 हजार वर्ग किलोमीटर हमारा कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे में है, जिसे पीओके- पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर (पाक अधिक्रत कश्मीर) कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:तुम्हारे बुरे दिन शुरू हैं, अगर ये काम 24 घंटे में बंद नहीं किया...; BJP मंत्री
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर में धमाकों से भड़की आग; गुरुग्राम में 40 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

आप नेता ने बताया कि ये वो जगह है, जहां सभी आतंकवादी कैंप मौजूद हैं। यहां ट्रेनिंग कैंप मौजूद हैं। लॉन्चिंग पैड हैं। पूरा का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर है कि भारत के खिलाफ किस तरह से इन्हें तैयार किया जाए। सौरभ ने दावा करते हुए कहा कि भारत सरकार के पास इसकी सारी की सारी जानकारियां हैं। ये पीओके पूरी आतंकवादियों की फैक्ट्री है।

आज पूरा देश भारत की सरकार के साथ खड़ा है। हिन्दू हों, मुसलमान हों, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध सब लोग भारत सरकार के पीछे खड़े हैं। हमें और पूरे हिन्दुस्तान को भारतीय सेना और अपने सैनिकों के पराक्रम पर पूरा भरोसा है। प्रधानमंत्री जी आप इशारा दीजिए फौज को। फौज को सूरमा पीओके को भारत में वापस ले आएँगे। सवाल यह है कि क्या सरकार को भारत की फौज के पराक्रम पर भरोसा है। अगर है तो ये वक्त आ गया है जब पीओके को हिन्दुस्तान में वापस लाएं।