Delhi is likely to experience severe heat in april after 2 years, IMD issues 5 days heatwaves yellow alert दिल्ली 2 साल बाद अप्रैल में ही आसमान से आग बरसने के आसार, 5 दिन लू चलेंगी; IMD का येलो अलर्ट जारी, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi is likely to experience severe heat in april after 2 years, IMD issues 5 days heatwaves yellow alert

दिल्ली 2 साल बाद अप्रैल में ही आसमान से आग बरसने के आसार, 5 दिन लू चलेंगी; IMD का येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली पर दो साल बाद अप्रैल के महीने में ही लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से अगले पांच दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली 2 साल बाद अप्रैल में ही आसमान से आग बरसने के आसार, 5 दिन लू चलेंगी; IMD का येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली पर दो साल बाद अप्रैल के महीने में ही लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से अगले पांच दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 8 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में थोड़ी नरमी आएगी। दिल्ली में आमतौर पर मई और जून में लू की स्थिति बनती है, लेकिन इस बार मौसम के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं। दिल्ली में जनवरी, फरवरी और मार्च का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। अप्रैल में भी मौसम का यही मिजाज बना है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज होती गई। इससे दोपहर में लोगों को खासी परेशानी हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह इस समय का सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 63 से 18 फीसदी तक रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से अगले पांच दिनों तक दिल्ली का मौसम खासा गर्म रह सकता है। तेज धूप, मौसम में नमी की कमी के चलते लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का अहसास होगा। मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर या सामान्य से साढ़े 4 से साढ़े 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है, तो ऐसे हालात को लू की स्थिति माना जाता है।

2022 में अप्रैल में चार दिन चली थी

वर्ष 2022 में अप्रैल के महीने में लगातार चार दिन लू की स्थिति बनी थी। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 8 से 11 अप्रैल 2022 तक दिल्ली लू की चपेट में रही थी। उस बार अप्रैल महीने का औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा था। इस बार का मौसम भी वर्ष 2022 के पैटर्न पर जाता दिख रहा है। हालांकि, वर्ष 2022 से भी तुलना करें तो इस बार पहले लू की आमद होने की आशंका है।

खराब श्रेणी में हवा

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 219 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं।