दिव्या रांगड़ और वंशिका गुलेरिया को सम्मानित किया
विकासनगर, संवाददाता।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कालोनी डाकपत्थर में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया ग

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कालोनी डाकपत्थर में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम की वरीयता सूची में स्थान हासिल करने वाली दो छात्राओं को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। समिति के कोषाध्यक्ष सुबोध गोयल ने कहा कि प्रदेश की वरीयता सूची में साल दर साल विद्या भारती के स्कूल अपना परचम लहरा रहे हैं। इन स्कूलों में शिक्षा के साथ ही संस्कार भी दिए जाते हैं, संस्कृति को बचाए रखने के लिए भी विद्या भारती के स्कूल कार्य कर रहे हैं। इनमें पढ़ने वाले बच्चों के मन में भारतीय संस्कृति के मूल तत्व भरे जाते हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में 21वां स्थान हासिल करने वाली छात्रा दिव्या रांगड़ और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में 20 वां स्थान हासिल करने वाली वंशिका गुलेरिया 11-11 सौ रुपये की नगद राशि प्रदान की। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि यमन चौधरी ने दोनों छात्राओं को ढाई-ढाई हजार रुपये और आचार्य अखिलेश कुमार ने भी दोनों ही छात्राओं को 251-251 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला, भारत सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, विपिन पिपलानी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।