delhi mausam temperature rising be ready for sunny days ahead weather forecast दिल्ली में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, 35 डिग्री वाले टॉर्चर को रहें तैयार; पढ़ें IMD अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi mausam temperature rising be ready for sunny days ahead weather forecast

दिल्ली में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, 35 डिग्री वाले टॉर्चर को रहें तैयार; पढ़ें IMD अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 March 2025 02:02 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, 35 डिग्री वाले टॉर्चर को रहें तैयार; पढ़ें IMD अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 दर्ज होने के साथ हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

पहाड़ों के मौसम का दिल्ली-एनसीआर पर असर

मौसम विभाग के अनुसार आज से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और 11 मार्च को 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 7 से 12 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी के कारण दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों के मौसम पर भी असर पड़ रहा है।

हवा की गति होगी कम

आईएमडी के अनुसार शुनिवार 9 मार्च को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि 11 मार्च तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली में दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि हवा की गति जल्द ही कम होने के आसार हैं। अगले हफ्ते तक तापमान के 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।