Delhi NCR Rain Thunderstorm Or Severe Heat What IMD Predict three Days HEATWAVE Yellow Alert Tempurature 43 Degree दिल्ली एनसीआर में फिर होगी बारिश या गर्मी बरसाएगी ‘आग’, क्या है IMD का अपडेट, 3 दिन का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi NCR Rain Thunderstorm Or Severe Heat What IMD Predict three Days HEATWAVE Yellow Alert Tempurature 43 Degree

दिल्ली एनसीआर में फिर होगी बारिश या गर्मी बरसाएगी ‘आग’, क्या है IMD का अपडेट, 3 दिन का येलो अलर्ट

  • Delhi-NCR Weather Upate: आज फिर दिल्ली एनसीआर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे में क्या आने वाले दिनों में क्या फिर बारिश से लोगों को राहत मिलेगी या अब गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा, आइएमडी ने इस बारे में जानकारी दी है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली एनसीआर में फिर होगी बारिश या गर्मी बरसाएगी ‘आग’, क्या है IMD का अपडेट, 3 दिन का येलो अलर्ट

Delhi-NCR Weather Upate: दिल्ली एनसीआर में रह रहे लोगों को अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। कई जगह पर पारा 40 डिग्री के भी ऊपर पहुंच गया। इस बीच पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि आज फिर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे में क्या आने वाले दिनों में क्या फिर बारिश से लोगों को राहत मिलेगी या अब गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा, आइएमडी ने इस बारे में जानकारी दी है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले एक हफ्ते का पूर्नानुमान व्यक्ति किया है जिसमें पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने तीन दिन हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तापमान 42 डिग्री के भी पार पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 23 अप्रैल से तापमान बढ़ सकता है जिससे दिल्ली वालों के लिए गर्मी बढ़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक 23 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री पहुंच सकता है।

3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए तीन दिन हीटवेव की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट भी जारी किया है। 24 अप्रैल को दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जबकि 25 अप्रैल को पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 अप्रैल को दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

27-28 को कैसा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जबकि और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 28 को मौसम साफ रहेगा हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।