faridabad crime news neighbour attack on family five injured फरीदाबाद में खौफनाक वारदात, शोर मचाने पर टोका तो कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े; परिवार के 5 लोग घायल, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़faridabad crime news neighbour attack on family five injured

फरीदाबाद में खौफनाक वारदात, शोर मचाने पर टोका तो कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े; परिवार के 5 लोग घायल

फरीदाबाद में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। घर के बाहर गाली-गलौज करने और शोर मचाने से मना करने पर एक परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया गया। इस घटना में परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, दुर्गेश झा, फरीदाबादSat, 5 April 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
फरीदाबाद में खौफनाक वारदात, शोर मचाने पर टोका तो कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े; परिवार के 5 लोग घायल

फरीदाबाद में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। घर के बाहर गाली-गलौज करने और शोर मचाने से मना करने पर एक परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया गया। इस घटना में परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे गाली-गलौज और शोर करने से रोकने पर पड़ोसियों ने एक परिवार जानलेवा हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे बरसाए। इसमें पीड़ित परिवार की महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान भारत कॉलोनी निवासी निशिकांत चौहान, उनकी पत्नी सविता, बेटा वंश, हितेश और साला रघुराज के रूप में हुई है। निशिकांत चौहान एक कंपनी में काम करते हैं। उनका साला रघुराज भी साथ ही काम करता है और वह भूपानी गांव में रहता है। दोनों एक साथ कंपनी में जाते हैं। दोनों शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे डयूटी से अपने घर लौटे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके घर के सामने एक पड़ोसी किसी के साथ तेज आवाज में कहासुनी कर रहा है और अपशब्द बोल रहा है।

निशिकांत ने पड़ोसी को अपशब्द बोलने से मना किया और कहा कि वह उनके घर के सामने शोर-शराबा न करें। इससे नाराज पड़ोसी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी आदि लेकर निशिकांत व रघुराज पर हमला कर दिया। शोर सुनकर निशिकांत की पत्नी सविता चौहान, बेटा वंश व हितेश भी आ गए। सभी बीच-बचाव करने लगे। आरोपी उनपर भी टूट पड़े। आरोप है कि पड़ोसियों ने करीब 20 मिनट तक उनके साथ मारपीट और पीड़ित परिवार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चर रहा है।

उधर, आरोपियों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो शनिवार से वायरल हो रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में खेड़ीपुल थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान देवा, शुभम, शिवम, गोपाल आदि के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

लोगों को बचाने की नहीं हुई हिम्मत

बताया जा रहा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी नशा तस्करी आदि में भी संलिप्त रहते हैं। शुक्रवार रात आरोपियों द्वारा की जा रही मारपीट के दौरान अन्य लोगों को बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई। आरोपियों के तेवर देखकर पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि आरोपी कुल्हाड़ी लेकर महिला समेत अन्य पर वार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छोटी-छोटी बात पर खो रहे आपा

मनोचिकित्सक का कहना है कि काम के दबाव में और बदल रहे खान पान से लोगों में उग्रता बढ़ रही है। कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग किसी न किसी रूप से तनाव में रह रहे हैं और उनका गुस्सैल स्वभाव बन रहा है। वह छोटी-छोटी बात पर मारपीट करने पर उतारू हो जा रहे हैं, उस समय वह यह नहीं सोचते की आगे क्या होगा। इसका एक कारण नशा करना भी है। लोगों को खानपान में बदलाव करना चाहिए।