अंबेडकर जयंती पर निगम चलाएगा स्वच्छता अभियान
फरीदाबाद नगर निगम 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाएगा। यह अभियान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी जोनों में होगा। अधिकारियों ने सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने और शहर को स्वच्छ...
Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSat, 12 April 2025 11:20 PM

फरीदाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलाएगा। यह अभियान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी जोनों में एक साथ चलेगा। नगर निगम के उच्च अधिकारियों ने सभी जोन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने इसे डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना और नागरिकों में सफाई को लेकर जागरूकता फैलाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।