महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अधिकारों के लिए जागरूक करें : रेणु भाटिया
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पलवल में महिला पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात की। उन्होंने दुर्गाशक्ति एप और...

पलवल। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि महिला प्रतिनिधि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करें। वे शुक्रवार को पलवल दौरे पर थीं। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में महिला पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला परिषद चेयरपर्सन रेखा और डिप्टी सीईओ सुमित चौधरी ने उनका स्वागत किया। रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें नमो ड्रोन दीदी, महिला उद्यमिता योजना, मातृत्व सहायता योजना, पोषण 2.0 और महिला सम्मान बचत योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काम कर रहे हैं।
--------- रेणु भाटिया ने मांगी मदद, आठ मिनट में।पहुंची पुलिस दुर्गाशक्ति एप और 112 हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की सुरक्षा में कारगर हैं। रेणु भाटिया ने खुद 112 पर कॉल कर मदद मांगी। करीब आठ मिनट में महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने टीम की सराहना की। उन्होंने महिला पार्षदों से कहा कि वे हर महिला को दुर्गाशक्ति एप के बारे में बताएं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112 और 1930 की जानकारी दें। ये नंबर लिखकर अपने पास रखें। बैठक में चेयरपर्सन ने महिला पार्षदों से बातचीत की। उनके क्षेत्र में किए गए महिला कल्याण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करें। बाल विवाह रोकें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने कहा कि महिला पार्षद जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार दिलाने में मदद करें। उन्होंने उन्हें इसके टिप्स भी दिए। बैठक में महिला मंडल अध्यक्ष आशा भारद्वाज, समाजसेवी अल्पना मित्तल, एडवोकेट भानू प्रिया शर्मा और कई महिला पार्षद मौजूद रहीं। -------- सभी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दें रेणु भाटिया ने कहा कि महिला प्रतिनिधि हर महिला को 112 और 1930 जैसे नंबरों की जानकारी दें। ये नंबर मदद के समय तुरंत काम आते हैं। उन्होंने कहा कि महिला पार्षद ऐसे परिवारों की पहचान करें जिनमें महिलाएं काम करना चाहती हैं। उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। जागरूक करें और साथ खड़ी हों।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।