Ghaziabad Municipal Corporation to Clean Drains Before Monsoon नालों की सफाई कराने के निर्देश, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGhaziabad Municipal Corporation to Clean Drains Before Monsoon

नालों की सफाई कराने के निर्देश

गाजियाबाद नगर निगम मानसून से पहले नालों की सफाई करेगा। नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि नालों की सफाई कई बार की जाएगी। नए नालों के निर्माण से जलनिकासी में सुधार होगा और जलभराव की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 18 April 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
नालों की सफाई कराने के निर्देश

गाजियाबाद। नगर निगम मानसून से पहले नालों की सफाई कराएगा। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को संबंध में निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मानसून से पहले शहर के सभी नालों को कई बार साफ करना है। बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई के बाद मानसून के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होगी। इस बार कई स्थानों पर नए नाले बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए नाले बनने के बाद बेहतर तरीके से जलनिकासी हो सकेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नालों की सफाई के बाद सिल्ट को सुखाया जाएगा। इसके बाद सिल्ट को तुरंत उठवा दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।