Nishad Party Aims to Enroll One Lakh New Members in Ghaziabad निषाद पार्टी एक लाख नए सदस्य बनाएगी : सुमित, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNishad Party Aims to Enroll One Lakh New Members in Ghaziabad

निषाद पार्टी एक लाख नए सदस्य बनाएगी : सुमित

निषाद पार्टी गाजियाबाद में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार गुर्जर ने रविवार को कई लोगों को सदस्यता दिलाई। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित प्रताप...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 7 April 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
निषाद पार्टी एक लाख नए सदस्य बनाएगी : सुमित

ट्रांस हिंडन। निषाद पार्टी गाजियाबाद में एक लाख नए सदस्य बनाएगी। रविवार शाम भोपुरा स्थित कार्यालय पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार गुर्जर ने माणिक मित्तल व उनके साथ आए दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर निषाद पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद के निर्देश पर अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर रिंकू सिंह, अशोक कुमार, सुमंत जायसवाल, विशाल, नरेश, ललित, गौरव, सुरेश, विकास व मूलचंद आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।