Gurugram Municipal Corporation to Build Modern Library in Sector-46 निगम सेक्टर-46 में आधुनिक पुस्तकालय बनवाएगा, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Municipal Corporation to Build Modern Library in Sector-46

निगम सेक्टर-46 में आधुनिक पुस्तकालय बनवाएगा

गुरुग्राम नगर निगम सेक्टर-46 में एक आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण करेगा। इसकी योजना स्थानीय निवासियों की मांग पर बनाई गई है। पुस्तकालय में डिजिटल सुविधाएं जैसे वाईफाई, प्रोजेक्टर और डिस्कशन रूम होंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSat, 24 May 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
निगम सेक्टर-46 में आधुनिक पुस्तकालय बनवाएगा

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सेक्टर-46 में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण से पहले नक्शे और डिजाइन के लिए निगम ने निजी वास्तुकार नियुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर की है। सेक्टर के लोगों की मांग पर ही निगम द्वारा इस पुस्तकालय का निर्माण करवाया जा रहा है। वास्तुकार नियुक्त होने के बाद पुस्तकालय के निर्माण को लेकर डिजाइन और नक्शा तैयार किया जाएगा। हालांकि, शहर में सिर्फ एक जिला पुस्तकालय मौजूद है। यहां छात्र-छात्राओं को पूरी सुविधा नहीं मिल पाती है। इस कारण निगम ने सेक्टर-46 में नया पुस्तकालय के निर्माण की योजना तैयार की है।

सेक्टर-46 में पुस्तकालय बनने से नए गुरुग्राम के लोगों को इससे कफी राहत मिलेगी। उन्हें अब सिविल लाइन की तरफ नहीं आना पड़ेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य ज्ञान, जानकारी और साहित्य तक जनता की पहुंच को बढ़ावा देना है। यह विभिन्न प्रकार के कार्यों के माध्यम से प्राप्त होता है, जिनमें किताबों, पत्रिकाओं और अन्य सामग्रियों का संग्रह, उन्हें व्यवस्थित करना, ज्ञान तक पहुंच प्रदान करना, साहित्य और जानकारी प्रदान करना, साक्षरता और जीवन भर सीखने को बढ़ावा देना, और समुदाय के सदस्यों के लिए एक समावेशी वातावरण प्रदान करना है। नगर निगम गुरुग्राम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि नगर निगम द्वारा सेक्टर-46 में आधुनिक पुस्कालय तैयार करवाया जाएगा। इसको लेकर वास्तुकार नियुक्त किया जाना है। वास्तुकार नियुक्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। वाईफाई, डिजिटल स्क्रीन और प्रोजेक्टर की सुविधाएं होंगी निगम अधिकारियों के अनुसार पुस्तकालय में डिजिटल लॉकर सिस्टम, कम्प्यूटर, लैपटॉप, वाईफाई सुविधा, डिजिटल स्क्रीन, प्राजेक्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठकर पढ़ाई करने के लिए रूम और डिस्कशन रूम अलग-अलग होगा। इसके अलावा निगम अधिकारियों ने बताया कि अगले माह तक इसका डिजाइन तैयार करवाकर अगस्त तक इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। निगम की तरफ से फिलहाल तीन करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। वास्तुकार नियुक्त होने के बाद बजट बढाया भी जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।