National Gymnastics Championship Trials Held in Haryana for Maharashtra Event नेशनल जिम्नास्टिक के लिए हरियाणा टीम का ट्रायल लिया, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsNational Gymnastics Championship Trials Held in Haryana for Maharashtra Event

नेशनल जिम्नास्टिक के लिए हरियाणा टीम का ट्रायल लिया

हरियाणा जिम्नास्टिक संघ ने महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए पुरुष-महिला जूनियर वर्ग के ट्रायल का आयोजन किया। यह ट्रायल सेक्टर-87 के दा जिम्नास्टिक अकादेमी में हुआ, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 18 April 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
नेशनल जिम्नास्टिक के लिए हरियाणा टीम का ट्रायल लिया

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए हरियाणा जिम्नास्टिक संघ की ओर से पुरुष-महिला जूनियर वर्ग के ट्रायल में टीम का चयन किया गया। यह ट्रायल सेक्टर-87 के दा जिम्नास्टिक अकादेमी में आयोजित किया गया। 24 अप्रैल से 3 मई तक पुणे महाराष्ट्र में पुरुष-महिला वर्ग में सीनियर व जूनियर आयु वर्ग में नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप आयोजित होगी। हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू दिशानिर्देश अनुसार पूर्व उपनिदेशक खेल व कार्यकारी अध्यक्ष परशराम की देखरेख में ट्रायल लिया गया। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अंबाला, हिसार, सिरसा, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, यमुनानगर के खिलाड़ी शामिल रहे। ट्रायल के लिए डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी को डायरेक्ट ट्रायल नियुक्त किया गया। इनकी देखरेख में जज की कमेटी बनाई गई। इसमें, शिवानी बत्रा, तनवी, गौरव शर्मा, मोहित, अफजल, रोहित सत्यम, ऐश्वर्या, घनश्याम, दीपेश, शामिल रहे। इस अवसर पर जिम्नास्टिक प्रशिक्षक संदीप कुमार, सिरसा से विक्रम सिंह, पूर्व प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह वायुसेना ट्रायल के दौरान ऑब्जर्वर के तौर पर उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।