हल्की बूंदाबांदी से किसानों और आढ़तियों में हड़कंप मचा
सोहना में गुरुवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों और आढ़तियों में हड़कंप मचा दिया। अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा है। आढ़ती सरकारी गेंहू के उठाव की धीमी गति को लेकर...

सोहना, संवाददाता। गुरुवार शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों और आढ़तियों में हड़कंप मच गया। अनाज मंडी परिसर में हजारों क्विंटल गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। सुरक्षा के नाम पर प्लास्टिक के त्रिपाल लाए गए। स्थानीय अनाज मंडी सरकार के लिए खरीदा गया गेंहू का उठाव बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। आढ़ती ट्रांसपोर्ट ठेकेदार पर सरकारी गेंहू का उठाव धीमा करने का आरोप लगा रहे है। अभी तक स्थानीय अनाज मंडी में 31 हजार 796 क्विंटल आया है। जिसमें से दो हजार क्विंटल का ही उठाव हुआ है। जिससे तावडू स्थित वेयर हाउस में भेजा जा रहा है। अनाज मंडी में सरकार के खाते का करीब 28 हजार क्विंटल गेंहू पड़ा है। स्थानीय आढ़ती उठाव की गति को तेज करने की मांग कर रहे है। आढ़ती विकास गुप्ता ने बताया कि जब तक सरकारी बारदान उठने के बाद वेयर हाउस में जमा नहीं हो जाता है। तब तक आढ़ती की ही जिम्मेदारी सरकारी गेंहू की सुरक्षा करने की होती है। लेकिन भरा बारदान में 40 फीसदी है और खुला गेंहू 60 यहां की फड़ों पर खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
आढ़तियों में हड़कंप:
गुरुवार की शाम को मौसम खराब होता देख आढ़तियों और मार्केट कमेटी प्रशासन में हड़कंप मंच गया। हल्की बूंदाबांदी आता देख आढतियों और मार्केट कमेटी के कर्मियों ने खुले में पड़ा गेंहू को सुरक्षित करने के लिए त्रिपाल का सहारा लिया। वहीं आढ़तियों ने पहले से ही मौसम खराब होने पर खुले में पड़ा गेंहू की सुरक्षा के लिए त्रिपाल लाकर रख लिए थे। हरियाणा वेयर हाउस या ट्रांसपोर्ट ठेकेदार ने कोई सुविधा नहीं देर रहा है।
मंगलवार को एसडीएम को शिकायत:
शनिवार से लेकर सोमवार तक यदि सरकारी गेंहू का सही से उठाव नहीं की जाती है। आढ़ती ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ एसडीएम को शिकायत दे सकते है। जिसको लेकर आढ़ती एकजुट हो रहे है। मंडी के आम रास्ते में सरकारी व किसानों का गेंहू पड़ा होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है।
खुले मे पड़ा गेंहू को मौसम खराब होने पर सुरक्षित रखा जाएगा। इसको लेकर कोई पुख्ता प्रबंध किए हुए है।
विरेन्द्र सिंह-खरीद निरीक्षक मार्केट कमेटी सोहना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।