Rescue of Venomous Cobra Found on Bed in Gurugram House बिस्तर पर कोबरा मिलने से हड़कंप, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsRescue of Venomous Cobra Found on Bed in Gurugram House

बिस्तर पर कोबरा मिलने से हड़कंप

गुरुग्राम के गांव खोह में एक परिवार के कमरे में जहरीला कोबरा बिस्तर पर मिला। रात दो बजे की घटना में परिवार के सदस्य ने सांप की सूचना दी। वन्य जीव प्रेमी अनिल गंडास ने कोबरा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 13 April 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
बिस्तर पर कोबरा मिलने से हड़कंप

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गांव खोह के एक घर के कमरे में जहरीला कोबरा बिस्तर पर मिला। इससे वहां हड़कंप मच गया। फन फैलाए कोबरा को देखकर लोगों को होश उड़ गए। घटना शुक्रवार देर रात दो बजे की है। खोह गांव में किराए के कमरे में रहने वाला परिवार कमरे से बाहर बैठा हुआ था। परिवार का एक सदस्य अंदर कमरे में गया। वह घबराकर बाहर आ गया और उसने अन्य सदस्यों को बताया कि बिस्तर पर सांप है। इनमे से एक व्यक्ति ने सांप होने की जानकारी वन्य जीव प्रेमी अनिल गंडास को दी। इसके बाद अनिल गंडास वहां पहुंचे और कोबरा को सही सलामत रेस्क्यू कर लिया। उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अनिल गंडास की माने तो यह स्पेक्टिकल कोबरा है और यह बहुत ही जहरीला सांप होता है। उत्तर भारत में इस सांप की प्रजाति पाई जाती है। इस प्रजाति का सबसे जहरीले सांपों में नाम शामिल है। इसकी लंबाई फीट के करीब है। गनीमत रही कि कमरे में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। गंडास ने बताया कि अगर किसी को सांप काट ले तो घबराना नहीं चाहिए तुरंत जाकर अस्पताल में इलाज के लिए जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।