मंडी में हजारों क्विंटल गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा
सोहना की स्थानीय अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेंहू खुले में पड़ा है। सरकारी खरीद के लिए 15 हजार क्विंटल गेंहू का उठान नहीं हुआ है, जबकि सरसों की आवक कम हो गई है। पिछले छह दिन में 27 हजार क्विंटल...

सोहना, संवाददाता। स्थानीय अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। किसानों से सरकार के खाते में खरीदा करीब 15 हजार क्विंटल गेंहू का एक भी दाना का उठान नहीं हुआ है। जबकि सरसों की आवक कम होने के कारण उसका उठान धीमा हो गया है। स्थानीय अनाज मंडी में किसानों ने अपनी गेहूं की फसल को सरकार को बेचने के लिए लाना शुरू कर दिया है। बीतें छह दिन में अभी तक 27 हजार क्विंटल के करीब गेंहू की आवक हो चुकी है। जिसमें करीब 15 हजार क्विंटल गेंहू को सरकारी खाते में खरीदा गया है। 15 हजार क्विंटल के करीब गेंहू की सरकारी खरीद मंगलवार की शाम तक होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं गेंहू की आवक शुरू होने के साथ ही सरसों की आवक कम हो गई है। इस वर्ष अब तक सरसों की कुल आवक 37 हजार 615 क्विंटल हुई है। जिसमें सरकार के खाते में 30 हजार 946 क्विंटल बेची गई है। 6 हजार 669 क्विंटल सरसों को किसानों ने निजी एजेंसियों को बेचा है।
सरकार के खाते में खरीदा गेंहू का मंगलवार की शाम से उठान होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि गेंहू का उठान करने वाली एजेंसी को ठेका दे दिया है। यहां से लदान होने वाला सरकारी गेंहू को तावडू में बना सरकारी वेयर हाउस में भेजा जाएगा। सरसों का उठान लगभग हो चुका है।
घनश्याम-खरीद अधिकारी हरियाणा वेयर हाउस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।