Amit Shah Prioritizes Yamuna Cleanliness and Drinking Water Plans in Delhi अगले 20 वर्षों को ध्यान में रखकर यमुना सफाई का प्लान बने : शाह, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmit Shah Prioritizes Yamuna Cleanliness and Drinking Water Plans in Delhi

अगले 20 वर्षों को ध्यान में रखकर यमुना सफाई का प्लान बने : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और अफसरों के साथ बैठक की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 May 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
अगले 20 वर्षों को ध्यान में रखकर यमुना सफाई का प्लान बने : शाह

नई दिल्ली, मुख्य संवाददाता। यमुना की सफाई और दिल्ली में पीने के पानी को लेकर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यमुना की स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है। अगले 20 वर्ष को ध्यान में रखकर इसकी सफाई और पीने के पानी की योजना बनाई जाए। शाह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एसओपी बनाएं। इसे अन्य राज्यों के साथ भी साझा किया जाए। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, केंद्रीय गृह सचिव, सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय, दिल्ली के मुख्य सचिव, केंद्र और दिल्ली सरकार के अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

शाह ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में खाली पदों को तत्काल भरा जाए। दिल्ली में जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड पाइपलाइनों में लीकेज को रोकने के साथ जल वितरण संरचना को और सुदृढ़ बनाए। शाह ने निर्देश दिए की यमुना की सफाई, पीने के पानी और सीवर व्यवस्था पर एक होलिस्टिक अप्रोच (समग्र दृष्टिकोण) के साथ काम किया जाए। मोदी सरकार की प्राथमिकताओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि यमुना हमारे लिए आस्था का प्रतीक है। इसकी सफाई मोदी सरकार की प्राथमिकता है। शाह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय को सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए एक एसओपी बनानी चाहिए। इसमे गुणवत्ता, रखरखाव और सीवर निकलने के मानदंड तय किए जाएं। शाह ने दिल्ली में जल वितरण क्षमता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नालों की गाद हटाने के लिए विश्वस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।