Android Users Frustrated by Weather Forecast Bug on Google Pixel Phones चलते-चलते : बग दे रहा मौसम का गलत पूर्वानुमान , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAndroid Users Frustrated by Weather Forecast Bug on Google Pixel Phones

चलते-चलते : बग दे रहा मौसम का गलत पूर्वानुमान

एंड्रॉयड यूजर्स एक बग से परेशान हैं, जो उनके फोन में गलत मौसम पूर्वानुमान दिखा रहा है। गूगल पिक्सल यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस समस्या को साझा किया है, जहां मौसम अपडेट 24 घंटे पीछे चल रहा है। गूगल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 3 April 2025 12:46 PM
share Share
Follow Us on
चलते-चलते : बग दे रहा मौसम का गलत पूर्वानुमान

न्यूयॉर्क, एजेंसी। एंड्रॉयड यूजर्स एक अजीब बग से परेशान हैं, जो उनके फोन में गलत या पुराना मौसम पूर्वानुमान दिखा रहा है। कई गूगल पिक्सल यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी इस परेशानी को साझा किया है। एक यूजर ने लिखा कि 'एट ए ग्लांस' फीचर पर दिखने वाला मौसम अपडेट पुराना या गलत है। यह 24 घंटे पीछे चल रहा है। मौसम ऐप खोलने पर जो तापमान दिखता है, वह एट ए ग्लांस पर दिखने वाले से नहीं मिलता है। अन्य यूजर ने कहा कि सुबह यह कल का मौसम दिखाता है। रात में आज का मौसम 'कल' के रूप में दिखा रहा है। इससे परेशान एक यूजर ने मजाक में कहा कि मैंने गलत कपड़े पहन लिए हैं।

गूगल ने इस समस्या को ठीक करना शुरू कर दिया है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने फोन के मौसम ऐप में जाकर ही सही मौसम की जानकारी लें। अभी एट ए ग्लांस फीचर पर भरोसा नहीं करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।