पहलगाम:: नक्सलियों का गढ़ रही कर्रेगुट्टा चोटी पर सुरक्षाबलों का कब्जा
फ्लैग: छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री कर रहे थे ऑपरेशन की निगरानी - 05 हजार फीट

फ्लैग: छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री कर रहे थे ऑपरेशन की निगरानी - 05 हजार फीट ऊंची चोटी पर सुरक्षाबलों का कब्जा - 21 अप्रैल को इस ऑपरेशन को शुरू किया गया था - 24 हजार सुरक्षाबल चोटी पर कब्जे के लिए लगाए नई दिल्ली, एजेंसी। छत्तीसगढ़- तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों का गढ़ रही 5 हजार फीट की ऊंची चोटी कर्रेगुट्टा पर सुरक्षाबलों ने कब्जा कर लिया है। अधिकारियों ने बताया, नौ दिन तक चले नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ये कामयाबी मिली है। नक्सल ऑपरेशन से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्रेगुट्टा की चोटी घने जंगलों में हैं। चोटी खतरनाक नक्सलियों जैसे हिडमा देवा, दामोदर, आजाद और सुजाता का ठिकाना हुआ करती थी।
सुरक्षाबलों ने देश का झंडा फहराकर चोटी को पूर्ण रूप से अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया, नक्सलियों के खिलाफ चोटी पर कब्जे के लिए बस्तर क्षेत्र का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। इसमें 24 हजार सुरक्षाबल लगाए गए थे। इसमें डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा की यूनिटें शामिल थीं। सूत्रों ने बताया छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। जानकारों ने बताया कि बुधवार को सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने भी मौके का जायजा लिया। मालूम हो केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 को देश को नक्सल मुक्त करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। हेलीकॉप्टर- ड्रोन तैनात किए चोटी पर कब्जे के लिए सुरक्षाबलों ने ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। 21 अप्रैल को ऑपरेशन की शुरुआत हुई थी। सूत्रों ने बताया कि 800 वर्ग किलोमीटर तक फैले घने जंगल में सुरक्षाबलों की कई टीमें अलग-अलग काम कर रही थीं। चोटी पर चढ़ाई करने में कुल नौ दिन का समय लगा। चोटी छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के मुलुगु से जुड़ी है। सुरक्षाबलों ने जुटाए साक्ष्य जानकारों ने बताया कि जहां ऑपरेशन चलाया गया वो पीपल लिबरेशन गुर्रिला आर्मी का ठिकाना हुआ करता था। सूत्रों ने बताया, सुरक्षाबलों को ऑपरेशन के दौरान जरूरी सामग्री हेलीकॉप्टर और ड्रोन से पहुंचाई गई। सूत्रों का कहना है कि चोटी पर चढ़ने के बाद सुरक्षबलों ने जांच भी की। कहा जा रहा है कि मौके से कई जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। लगातार मारे जा रहे नक्सली सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान चरम पर है। जनवरी से लेकर अबतक कुल करीब 350 नक्सली मार गिराए गए हैं। 29 मार्च को सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें ग्यारह महिलाए थीं। छत्तीसगढ़ में इस साल 144 नक्सली मारे गए हैं। इसमें से सबसे अधिक 128 नक्सली बस्तर क्षेत्र में मारे गए हैं। वहीं बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। ........
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।