Delhi Launches Mega Cleanliness Campaign by LG and CM मेगा सफाई अभियान में पार्षद और सामाजिक संगठन शामिल होंगे : महापौर, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Launches Mega Cleanliness Campaign by LG and CM

मेगा सफाई अभियान में पार्षद और सामाजिक संगठन शामिल होंगे : महापौर

दिल्ली में सोमवार से एमसीडी का मेगा सफाई अभियान शुरू होगा। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस अभियान का उद्घाटन करेंगे। सफाई सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक दो बार की जाएगी। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
मेगा सफाई अभियान में पार्षद और सामाजिक संगठन शामिल होंगे : महापौर

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में सोमवार से एमसीडी का मेगा सफाई अभियान शुरू हो रहा है। इसे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुरू करेंगे। अभियान के मद्देनजर सभी सड़कों, फुटपाथ, पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जाएगी। सुबह छह बजे से शाम चार बजे के दौरान दो बार सफाई की जाएगी। महापौर राजा इकबाल सिंह ने अभियान को लेकर कई जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेगा सफाई अभियान में पार्षद और सामाजिक संगठन भी शामिल होकर भागीदारी निभाएंगे। सभी पार्षदों से कहा गया है कि वह अपने-अपने इलाके में आरडब्ल्यूए, बाजार संघ, धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाओं व एनजीओ के साथ मिलकर श्रमदान करें।

नागरिकों से भी श्रमदान की अपील की है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पड़े मलबे को उठाकर उचित स्थानों पर निस्तारित किया जाएगा। महापौर ने बताया कि वह स्वयं अभियान के दौरान अधिकारियों के साथ वार्डों का दौरा करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।