Delhi Prepares for Monsoon Focus on Mosquito-Borne Diseases निगम के तीन जोन में डेंगू-मलेरिया का खतरा अधिक, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Prepares for Monsoon Focus on Mosquito-Borne Diseases

निगम के तीन जोन में डेंगू-मलेरिया का खतरा अधिक

दिल्ली में मानसून का आगमन होने वाला है। नगर निगम प्रशासन ने बारिश के दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने के खतरे वाले तीन जोन चिह्नित किए हैं: सिविल लाइंस, सिटी सदर पहाड़गंज और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 May 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
निगम के तीन जोन में डेंगू-मलेरिया का खतरा अधिक

नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन उन स्थानों को चिह्नित करने में जुटा है, जहां बारिश के दौरान मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के फैलने का खतरा अधिक है। निगम प्रशासन ने अब तक ऐसे तीन जोन की पहचान की है। इनमें सिविल लाइंस जोन, सिटी सदर पहाड़गंज जोन और शाहदरा उत्तरी जोन हैं। अधिकारियों के अनुसार तीनों जोन की जनसंख्या 30 लाख से अधिक है। यह विशेष सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।