Delhi s Najafgarh Launches Special Cleanliness Campaign to Raise Awareness नजफगढ़ में सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक किया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi s Najafgarh Launches Special Cleanliness Campaign to Raise Awareness

नजफगढ़ में सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक किया

दिल्ली के नजफगढ़ में सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत, क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य किया गया। वार्ड समिति के अध्यक्ष अमित खरखड़ी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 2 Oct 2024 06:51 PM
share Share
Follow Us on
नजफगढ़ में सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक किया

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता: दिल्ली के नजफगढ़ में विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को नजफगढ़ के विभिन्न स्थानों पर और थाना रोड पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। इसमें निगम के नजफगढ़ जोन की वार्ड समिति के अध्यक्ष अमित खरखड़ी और एसएचओ सुभाष चंद शामिल हुए। अभियान के जरिए अध्यक्ष और एचएचओ ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में दोनों ने श्रमदान किया। इस दौरान अध्यक्ष ने नजफगढ़ थाने के साथ लगातार बनते जा रहे कूड़े के ढेर को हटाने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।