Delhi Water Crisis AAP Slams BJP Government Amidst Severe Shortage दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जल संकट : आतिशी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Water Crisis AAP Slams BJP Government Amidst Severe Shortage

दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जल संकट : आतिशी

दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पानी की कमी की तत्काल कार्रवाई की मांग की है। महिलाएं और बच्चे टैंकरों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जल संकट : आतिशी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आतिशी ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लोग पानी की भीषण कमी से जूझ रहे हैं। टैंकरों के सामने लाइन में खड़ी महिलाएं, बाल्टी और मटकों के साथ इंतजार करते बच्चे अब दिल्ली की नई पहचान बनते जा रहे हैं। क्या भाजपा ने ऐसी दिल्ली का सपना दिखाया था। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि मई महीने में ही राजधानी में पानी की सप्लाई 24-24 घंटे तक ठप है।

जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार और मंत्री मौन हैं। आतिशी ने कहा कि यह संकट सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि जनता के प्रति भाजपा सरकार की लापरवाही का प्रतीक है। जल संकट पर झूठ बोल रही आप : भाजपा नई दिल्ली, प्र.सं.। आप की नेता आतिशी द्वारा राजधानी में भीषण जल संकट के आरोप पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेताओं की राजनीति का आधार ही हर दिन एक नया झूठ है, और आतिशी द्वारा फैलाया गया जल संकट का दावा भी इसी रणनीति का हिस्सा है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में गर्मी अपने चरम पर है, इसके बावजूद राजधानी में किसी बड़े जल संकट की चर्चा नहीं हो रही। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के समर एक्शन प्लान और जल वितरण व्यवस्था की निगरानी के चलते हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आतिशी को वाकई चिंता होती, तो वह यह भी याद रखतीं कि पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में आरडब्ल्यूए और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पानी की कमी को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध हुए थे। इस बार वैसी कोई स्थिति नहीं दिखाई दे रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।