ESIC Registration Surges 1 54 Million Employees Join in February फरवरी में ईएसआईसी से जुड़े 15.43 लाख कर्मचारी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsESIC Registration Surges 1 54 Million Employees Join in February

फरवरी में ईएसआईसी से जुड़े 15.43 लाख कर्मचारी

फरवरी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से 15.43 लाख कर्मचारी जुड़े हैं, जिनमें 7.36 लाख युवा शामिल हैं। ईएसआईसी के तहत 3.35 लाख महिला और 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी पंजीकृत हुए। सरकार ईएसआईसी का...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 06:49 PM
share Share
Follow Us on
फरवरी में ईएसआईसी से जुड़े 15.43 लाख कर्मचारी

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से फरवरी में 15.43 लाख कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें से पहली बार नौकरी में आए 25 वर्ष से कम उम्र के युवाओं की संख्या 7.36 लाख है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ईएसआईसी से जुड़े वाले संस्थानों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण से श्रमिकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी के दौरान ईएसआईसी से 23,526 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए हैं। इस दौरान ईएसआई योजना में 3.35 लाख महिला कर्मचारी भी पंजीकृत हुई है। साथ ही, 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी ईएसआईसी से जुड़े हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ईएसआईसी का दायरा बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

बीते कुछ महीनों में यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में जिलों को अधिसूचित किया गया है। नियम के तहत उसी जिले के कर्मचारी ईएसआईसी में पंजीकृत किया जा सकता हैं, जो पहले से अधिसूचित हो। अभी तक देश के 778 जिलों में से 691 जिलों को अधिसूचित किया जा चुका है। आने वाले समय में ओडिसा, बिहार और यूपी के अन्य जिलों को भी अधिसूचित किया जाना है। ध्यान रहे कि ईएसआईसी में पंजीकृत होने वाले कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा के साथ परिवारिक पेंशन, दुर्घटना के चलते निधन होने व दिव्यांगता होने की दिशा में कर्मचारी व परिवारों को भी वित्तीय लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।