Himachal Pradesh Class 12 English Exam Cancelled Due to Paper Leak Concerns हिमाचल प्रदेश में कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHimachal Pradesh Class 12 English Exam Cancelled Due to Paper Leak Concerns

हिमाचल प्रदेश में कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द

हिमाचल प्रदेश में मार्च 2025 सत्र के लिए कक्षा 12 की अंग्रेजी परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह निर्णय चंबा में पेपर लीक की आशंका के चलते लिया गया। सरकारी विद्यालय में गलती से कक्षा 12 का प्रश्नपत्र पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 March 2025 08:39 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल प्रदेश में कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश में मार्च 2025 सत्र के लिए कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चंबा में पेपर लीक की आशंका के चलते यह निर्णय लिया है। उक्त परीक्षा आयोजित करने की नई तिथि बाद में बताई जाएगी। यह उल्लंघन चंबा जिले के चौवारी क्षेत्र के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पाया गया। वहां शिक्षकों ने गलती से कक्षा 10वीं के स्थान पर कक्षा 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया था।

बोर्ड ने यह निर्णय 7 मार्च को ‘एग्जाम मित्र ऐप पर गुमनाम शिकायतें मिलने के बाद लिया। शिकायत में आरोप लगाया था कि कक्षा 12 का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र निर्धारित तिथि और समय से पहले खोल दिया गया था। बोर्ड ने इस सत्र की परीक्षा के दौरान पहली बार इस एप्लिकेशन को पेश किया था।

बोर्ड ने अधिसूचना में कहा कि ‘बोर्ड कार्यालय में दिनांक 7 मार्च 2025 को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौवारी, जिला-चंबा में मार्च-2025 की वार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी विषय में कक्षा 12 का प्रश्नपत्र निर्धारित तिथि से पहले गलती से खोलने के संबंध में शिकायत की गई है।

बोर्ड ने इसे गंभीरता से लिया है और बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध वीडियो क्लिप से इस तथ्य की पुष्टि ‘परीक्षा मित्र ऐप के माध्यम से की है। अतः हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा विनियम 1993 की धारा 2 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूरे राज्य में स्थापित सभी परीक्षा केंद्रों पर मार्च 2025 की वार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी विषय में कक्षा 12 की परीक्षा को उपरोक्त कारणों से रद्द करने के आदेश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।