Historic Milestone Nitin Gadkari Celebrates Completion of Silkyara-Badkot Tunnel सिलक्यारा सुरंग की सफलता मील का पत्थर : गडकरी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHistoric Milestone Nitin Gadkari Celebrates Completion of Silkyara-Badkot Tunnel

सिलक्यारा सुरंग की सफलता मील का पत्थर : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिलक्यारा-बाड़कोट सुरंग की सफलता को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। 2023 में 41 श्रमिक फंस गए थे, लेकिन अब सुरंग पूरी हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on
सिलक्यारा सुरंग की सफलता मील का पत्थर : गडकरी

नई दिल्ली, एजेंसी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिलक्यारा-बाड़कोट सुरंग की सफलता को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

सिलक्यारा-बाड़कोट सुरंग जिसमें वर्ष 2023 में 41 श्रमिक फंस गए थे, को बुधवार को पूरा कर लिया गया। उसके पूरा होने पर एक समारोह का आयोजन किया गया। उसी दिन सुरंग के मुहाने पर बाबा बौखंग मंदिर का अभिषेक भी संपन्न हुआ। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से सुरंग से श्रमिक सुरक्षित वापस निकल सके।

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स पर पोस्ट कर सुरंग की सफलता को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने इसे इंजीनियरिंग का करिश्मा भी बताया। उन्होंने कहा कि यह सुरंग यात्रियों की यात्रा का एक घंटा बचाएगी और यमुनोत्री को गंगोत्री से जोड़ेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।