Indian-American Congressman Introduces 7 Impeachment Proposals Against Trump विदेश ::: भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसमेन ने ट्रंप के खिलाफ पेश किया महाभियोग प्रस्ताव, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian-American Congressman Introduces 7 Impeachment Proposals Against Trump

विदेश ::: भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसमेन ने ट्रंप के खिलाफ पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसमेन थानेदार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के सात प्रस्ताव पेश किए हैं। उन्होंने ट्रंप के कार्यों को असंवैधानिक और अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 April 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
विदेश ::: भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसमेन ने ट्रंप के खिलाफ पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

वाशिंगटन डीसी, एजेंसी भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसमेन थानेदार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के सात प्रस्ताव पेश किए हैं।

थानेदार के अनुसार ट्रंप के कार्य न सिर्फ असंवैधानिक हैं बल्कि वह अमेरिकी लोकतंत्र के लिए एक खतरा भी हैं। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप पहले ही लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा चुके हैं। उन्होंने अल साल्वाडोर के नागरिक किलमर ग्रेसिया के गलत तरीके से निर्वासन का हवाला देते हुए कहा कि अदालत ने ग्रेसिया को वापस आने की अनुमति देने की बात कही थी लेकिन ट्रंप ने उसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि यह इस तरह का अकेला मामला नहीं है। यह एक खतरनाक व जानबूझकर किया गया उनका पैटर्न है।

थानेदार ने ट्रंप पर अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता, रिश्वतखोरी व न्यायपालिका में अतिक्रमण के आरोप भी लगाए। उन्होंने ट्रंप को सत्ता से हटाने के लिए महाभियोग के सात प्रस्ताव पेश किए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।