IPL 2025 ऑरेंज कैप अब किसके पास? स्टार्क ने पर्पल कैप रेस में मारी दमदार एंट्री, चक्रवर्ती का हुआ फायदा
IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पर्पल कैप रेस में दमदार एंट्री मारी है। पर्पल कैप उनके हमवतन गेंदबाज के पास है।

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का 2025 का 48वां मैच खेला गया। केकेआर ने मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी को 14 रनों से शिकस्त दी। अंगकृष रघुवंशी (44) और रिंकू सिंह (36) की पारी के दम पर केकेआर ने 204/9 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन ही बना सके। डीसी के लिए फाफ डुप्लेसी ने 62 और कप्तान अक्षर पटेल ने 43 रन बनाए। हालांकि, ऑरेंज कैप की रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ। टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट जस की तस है।
ऑरेंज कैप फिलहाल गुजरात टाइटंस (जीटी) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास है। वह 9 मैचों में 50.66 की औसत से 456 रन बना चुके हैं। उन्होंने पांच अर्धशतक जमाए हैं। जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा कोहली ने अब तक 10 मैचों में 63.28 की औसत से 443 रन जुटाए हैं। कोहली के बल्ले से 6 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 427 रन जोड़े। सूर्या का 61.00 का औसत है।
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-
प्लेयर | मैच | रन | औसत |
साई सुदर्शन | 9 | 456 | 50.66 |
विराट कोहली | 10 | 443 | 63.28 |
सूर्यकुमार यादव | 10 | 427 | 61.00 |
यशस्वी जायसवाल | 10 | 426 | 47.33 |
जोस बटलर | 9 | 404 | 81.20 |
निकोलस पूरन | 10 | 356 | 44.88 |
शुभमन गिल | 9 | 389 | 48.62 |
मिशेल मार्श | 9 | 378 | 42.00 |
केएल राहुल | 9 | 371 | 53.00 |
एडेन मार्करम | 10 | 335 | 33.50 |
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पर्पल कैप रेस में दमदार एंट्री मारी है। वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 10 मैचों में 14 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने डीसी वर्सेस केकेआर मैच में चार ओवर के स्पेल में 43 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। स्टार्क इस मैच से पहले टॉप-10 लिस्ट से बाहर थे।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्पिनर नूर अहमद 9 मैचों में 14 विकेट के साथों तीसरे पायदान पर हैं। केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी फायदा हुआ है। वह सातवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने डीसी के खिलाफ 39 रन देकर दो विकेट लिए। चक्रर्ती ने 10 मुकाबलों में कुल 13 शिकार किए हैं। पर्पल कैप फिलहाल स्टार्क के हमवतन जोश हेजलवुड के सिर सजी है, जो आरसीबी का हिस्सा हैं। हेजलवुड ने 10 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं।
आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
जोश हेजलवुड | 10 | 18 | 17.27 |
प्रसिद्ध कृष्णा | 9 | 17 | 16.05 |
नूर अहमद | 9 | 14 | 17.78 |
मिचेल स्टार्क | 10 | 14 | 26..14 |
हर्षल पटेल | 8 | 13 | 18.76 |
क्रुणाल पांड्या | 10 | 13 | 21.23 |
वरुण चक्रवर्ती | 10 | 13 | 21.46 |
ट्रेंट बोल्ट | 10 | 13 | 23.69 |