राम सजन हत्याकांड में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
Basti News - नगर थानाक्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। घटना में प्रयुक्त...

नगर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर थानाक्षेत्र के फुलवरिया निषाद गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर हुई हत्या में दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें कि फुलवरिया निषाद गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान राज निषाद से गांव लड़कों से विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर विनोद, संतोष, अरबी लाल पुत्रगण राजू और राजू पुत्र वासदेव लाठी-डंडा लेकर राज निषाद के घर पहुंच गए थे। आरोप है कि राज निषाद के नहीं मिलने पर इन लोगों ने उनके पिता 55 वर्षीय राम सजन को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी आरबी लाल व विनोद को नगर बाजार के राजकोट चौराहे के से गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।