Indian Navy Heightens Activity in Arabian Sea After Pahalgam Terror Attack पहलगाम::: अरब सागर में हाई अलर्ट पर नौसेना के युद्धपोत, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Navy Heightens Activity in Arabian Sea After Pahalgam Terror Attack

पहलगाम::: अरब सागर में हाई अलर्ट पर नौसेना के युद्धपोत

- गुजरात तट पर तट रक्षक बलों ने भी संभाला मोर्चा - जलीय क्षेत्र की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 05:40 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम::: अरब सागर में हाई अलर्ट पर नौसेना के युद्धपोत

नई दिल्ली, एजेंसी। जम्मू- कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद अरब सागर में भारतीय नौसेना की सक्रियता बढ़ गई है। रक्षा सूत्रों के अनुसार एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट हथियारों से लैस युद्धपोत को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय नौसेना देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की जलीय सुरक्षा के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय नौसेना ने युद्ध के हर हालात से निपटने और खतरों के लिए ऑपरेशन चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसी तरह भारतीय तटरक्षक बल ने भी गुजरात तट से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पोतों को तैनात कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि जलीय क्षेत्र से निगरानी को बढ़ा दिया गया है। नौसेना और तटरक्षक बल सीमापार होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। अटारी- बाघा बॉर्डर पूरी तरह बंद भारत सरकार के फैसले के आधार पर गुरुवार को अटारी- बाघा बॉर्डर पूरी तरह से बंद हो गया है। सूत्रों ने बताया कि सीमा से अब किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वापस नहीं जाने दिया जा रहा क्योंकि वापस जाने की समयसीमा खत्म हो चुकी है। बुधवार को 125 पाक नागरिक सीमा से पाक में दाखिल हुए। वहीं इस सीमा से 23 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुल 152 भारतीय लौटे हैं। ...... हेडिंग: पाक ने लगातार 7वें दिन किया संघर्ष विराम उल्लंघन - चेतावनी के बाद भी बाज नहीं आ रहा पाक जम्मू, एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। भारतीय सेना लगातार सात दिन से पाक फायरिंग का मुहंतोड़ जवाब देने में जुटी है। रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जम्मू के तीन सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 30 मई की रात और एक अप्रैल को तड़के पाक ने नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टर में जमकर फायरिंग की। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया। पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में भी फायरिंग की जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने उसी के अंदाज में दिया। मालूम हो कि मंगलवार को दोनों देशों के बीच हॉटलाइन पर डीजीएमओ स्तर की वार्ता हुई थी। इसमें भारत ने पाक को चेताया था। इसके बावजूद पाक फायरिंग से बाज नहीं आ रहा। ...... हेडिंग: पहलगाम में मारे गए लोगों को मिले शहीद का दर्जा नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में ये बात कही। उन्होंने कहा कि मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हूं। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि पीड़ित परिवारों का सम्मान करते हुए हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। राहुल गांधी ने बुधवार को कानपुर के एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इसके बाद भी उन्होंने कहा था कि पीड़ितों को न्याय पहली प्राथमिकता है लेकिन मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। ......

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।